Showing posts with label लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये. Show all posts
Showing posts with label लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये. Show all posts
Wednesday, September 09, 2009
लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये
घर की सुख शान्ति, समृद्धि आदि की प्राप्ति के लिए स्फटिक श्री यन्त्र पर प्रतिदिन " ॐ श्रीं श्रिये नमः " मंत्र से १०८ बार कुमकुम चढाये।
Saturday, September 05, 2009
लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये
कहा जाता है की प्रत्येक पूर्णिमा को प्रातः काल पीपल के वृक्ष पर माँ लक्ष्मी का आगमन होता है। अतः आर्थिक स्थिरता हेतु यदि साधक प्रत्येक पूर्णिमा के दिन पीपल वृक्ष के समीप जाकर माँ लक्ष्मी की उपासना करें तो उनकी कृपा प्राप्ति में कोई संदेह नही है।
लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये
शनिवार के दिन गेहूं में किंचित मात्रा में काले चने मिलाकर पिसवाये तथा उसी का सेवन करें, इस क्रिया से आर्थिक स्थिति में अनुकूलता परिलक्षित होने लगती है।
लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये
शुक्लपक्ष के प्रथम शनिवार को दस बादाम लेकर हनुमान जी के मन्दिर में जायें। पूजा के पश्चात् हनुमानजी पर अर्पित किए बादामों में से पाँच बादाम लेकर घर में लाल कपड़े में बाँध कर धन रखने के स्थान पर रख दे। इस प्रयोग से आर्थिक प्रगति का मार्ग स्वतः ही प्रशस्त होता है। परन्तु आवश्यकता है विश्वास की, आस्था एवं श्रद्धा की।
लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये
लगातार पाँच गुरुवार यदि साधक किसी विवाहित स्त्री को सुहाग और श्रृंगार की सामग्री अपने सामर्थ्य अनुसार दान करे तो आर्थिक संकट से मुक्ति के मार्ग प्रशस्त होने लगेंगे।
लक्ष्मी प्राप्ति की सरल साधनाये
प्रत्येक ब्रहस्पतिवार को केले के पौधे पर जल अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक घी का दीपक जलाये तथा शनिवार को पीपल के पेड़ पर गुड, दूध, मिश्रित मीठा जल तथा तेल का दीपक प्रज्वलित करने से उत्तरोतर लाभ प्राप्त होने लगता है। यथासंभव नित्य ही पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करना चाहिए।
Subscribe to:
Posts (Atom)
