Tuesday, October 27, 2009

अपने जन्म दिन पर क्या करें

जन्म के दिन जल में तिल डाल कर स्नान करना चाहिए। नए कपड़े पहन कर सबसे पहले गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। जन्म नक्षत्र के अधिपति देवता की पूजा करनी चाहिए अपने पित्तर, ब्रह्म, सूर्य, मार्कंडेय ऋषि, परशुराम, बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, प्रहलाद एवं षष्ठी देवी का नाम लेकर अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, आदि से अर्चना करनी चाहिए।
मार्कंडेय ऋषि के स्मरण एवं पूजन से मनुष्य दीर्घ जीवन प्राप्त करता है। जन्म दिन के शुभ अवसर पर षष्ठी देवी की पूजा का विशेष महत्व बतालाया गया है। इनकी पूजा से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन सात अमर लोगों की प्रार्थना करनी चाहिए।
जन्म दिन के अवसर पर प्रत्येक देवी देवताओ के मंत्रों से अठाईस बार तिल से हवन करने की विधि है।

Saturday, October 10, 2009

दीपावली पर किए जाने वाले उपाय

दीपावली के दिन दोपहर के समय शुभ चौघडिये में पीले कपड़े में काली हल्दी की ग्यारह गांठे बाँध कर " ॐ वक्रतुण्डाय हुं" मन्त्र से अभिमंत्रित कर तिजोरी में रखें। धन समृद्धि में वृद्धि होगी।

दीपावली पर किए जाने वाले उपाय

दीपावली के दिन कपूर और रोली मिला कर जलाए और उस भस्म को तिजोरी में स्थान दे। धन वृद्धि होगी।

Friday, October 09, 2009

धन प्राप्ति हेतु प्रयोग

अचानक धन लाभ के लिए माता लक्ष्मी के मन्दिर में सुगन्धित धूपबत्ती गुलाब की अगरबत्ती का दान करना चाहिए। शुक्रवार के दिन यह प्रयोग किया जाए तो शीघ्र सफलता की आशा है।

दीपावली पर किए जाने वाले उपाय

दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर कुंकुम से स्वस्तिक बनाए तथा बासमती चावल की ढेरी पर एक सुपारी में कलावा बाँधकर रख दे। यह धन प्राप्ति का अनुभूत प्रयोग है।

लक्ष्मी कारक कौडी

मांगलिक कार्यों के समय बाजू पर या हाथ में लक्ष्मी कारक कौडियाँ बांधी जाए तो कार्य निर्विघ्न संपन्न होते है।

लक्ष्मी कारक कौडी

नया मकान बनाते समय २१ लक्ष्मी कारक कौडी मकान की नीवं में डाले तो हमेशा उस घर में सुख समृद्धि रहेगी और कभी किसी चीज की कमी नही होगी।

लक्ष्मी कारक कौडी

सात लक्ष्मी कारक कौडी काले धागे में बाँध कर नई गाड़ी /वाहन से बाँध दे। दुर्घटनाओ से रक्षा होगी।

लक्ष्मी कारक कौडी के प्रयोग

प्रमोशन के लिए ११ कौडियाँ लेकर लक्ष्मी मन्दिर में चढा दे। यह प्रयोग दीपावली के दिन विशेष लाभ प्रद है।

दीपावली पर किए जाने वाले उपाय

यदि सात लक्ष्मी कारक कौडी दुकान के गल्ले में रखी जाए तो आमदनी और व्यापार में वृद्धि होती है। यह प्रयोग दीपावली की रात्रि में किया जाए तो उत्तम है।

Sunday, October 04, 2009

नौकरी के लिए

एक बड़ा सा नींबू लेकर उसके चार बराबर टुकड़े कर ले। दिन या शाम के समय चौराहे पर जाकर नींबू के चारों टुकडों को चारों दिशाओं में फ़ेंक देवे। और बिना पीछे देखे वापस घर आ जावें । इस प्रयोग को लगातार सात दिन तक करें। शीघ्र लाभ होगा।